अखिलेश यादव के आने की खबर मिलते ही सपाई जोश में

 जौनपुर। गुरूवार को सपा के मुखिया जौनपुर आ रहे है उनके आने की खबर मिलते ही सपाई जोश में आ गये है। सभी लोग जहां अखिलेश यादव से सीधे रू ब रू होने को आतुर दिखाई पड़ रहे है वही पुलिस हिरासत में हुई किशन यादव का मुद्दा उठाने का मन बनाया है। हलांकि खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेगें। 

गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  जौनपुर आएंगे। वह बक्शा थाने में पुलिस हिरासत में मृत किशन यादव के परिजनों से मिलेंगे। मछलीशहर से चार बार विधायक रहे स्व. ज्वाला यादव और सदर से विधायक रहे हाजी अफजाल के शोक संतप्त परिवार से भी भेंट करेंगे। सपा अध्यक्ष का कार्यक्रम आते ही पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया। उधर, सपाई भी जोश में आ गए हैं। हिरासत में मौत के मामले को जोर-शोर से उठाने की तैयारी चल रही है। 
 बक्शा थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर गांव निवासी तिलकधारी यादव के पुत्र किशन उर्फ कृष्ण यादव की पिछले दिनों पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। पथराव में सीओ, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। घंटों बवाल के बाद पुलिस ने बक्शा एसओ, एसओजी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में एसपी ने इस मामले में नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। घटना की निंदा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जांच को भेजा था। मंगलवार को इस मुद्दे को शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने विधानसभा में भी उठाया। अब अखिलेश यादव खुद पीड़ित परिजनों से मिलने आ रहे हैं।

Related

news 2588371211761042971

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item