महिला चौपाल में लगी समस्याओ की झड़ी

 जौनपुर में  मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला जनसुनवाई व जागरूकता चौपाल का आयोजन रामलखन सिंह महाविद्यालय बैजापुर और पदुमपुर गांव  में किया गया।  राज्य महिला आयोग की सदस्य  शशि मौर्या ने महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति पर जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन के बारे में जागरूक किया गया।  शशि मौर्या ने बताया कि चौपाल में महिलाओं की समस्या सुनी गयी। जिसमें सबसे अधिक आवास, शौचालय, बृध्दा पेंशन की आयी इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाय। 

शशि मौर्या ने  बच्चों से कहा कि यदि आप शिक्षा अच्छे से ग्रहण करेंगे तो भावी समाज में आसमा चूमेगी। 
 बालिका शिक्षा और महिला अधिकार के बारे में बताते हुए कहा कि पहले महिलाएं लेखपाल के पद पर नहीं दिखती थी लेकिन आज लेखपाल, कानूनगो हर पद पर महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं इसलिए आप बालिकाएं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज का नाम रोशन करें। तत्पश्चात जिला जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने अपनी विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी टोल फ्री नंबर को अवगत कराया। महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने हेल्पडेस्क की जानकारी बताते हुए कहा कि महिलाओं के लिए या व्यवस्था की गई है। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर रणविजय सिंह, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबीता सुपरवाइजर, प्रधानाचार्य व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related

news 8319480655294927870

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item