संदिग्ध परिस्थियों में युवक को लगी गोली

 जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के  थून्हीं गांव में शुक्रवार की रात अपने घर में सोया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जांघ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कहना है कि दो अज्ञात व्यक्ति गोली मारकर भाग गए। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरी घटना को बेहद संदिग्ध मानते हुए तहकीकात में जुटी है। 

 उक्त गांव निवासी मनोज कुमार सिंह (36) रात करीब दो बजे बुरी तरह से घायल अवस्था में अपने भाई वरुण सिंह के साथ थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि अपने कमरे में सोया था। रात करीब एक बजे पीछे से छत के सहारे घर में घुसकर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी जांघ में गोली मार दी और भाग गए। पुलिस ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने शनिवार को आपरेशन कर जांघ में फंसी गोली निकाल दी। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि घटनाक्रम बहुत ही संदिग्ध है। घर पर गोली चलने का कोई साक्ष्य नहीं मिल रहा है। घटना कहीं और हुई लग रही है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर कार्रवाई की जाएगी।
 

Related

JAUNPUR 3905231044385201168

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item