पोखरे में उतराया मिला किशोर का शव , पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

 
जौनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार की रात किशोर का शव पोखरे में उतराया मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवारीजनों ने जमीन विवाद में पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव की है। किशोर हाईस्कूल का छात्र था।  

 सराय पड़री गांव निवासी बृजलाल पाल का पुत्र अरविंद (15)  हाईस्कूल का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के पोखरे पर शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव के पोखरे में किसी का शव मिलने की जानकारी पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे। शव को पोखरे से बाहर निकालकर रखा गया था। परिवारीजनों ने शव की पहचान अरविंद के रूप में की। शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। 
थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार, महराजगंज थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। परिवारीजनों ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद में बेटे की लाठी-रॉड से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी होगी।

Related

news 2646042417033509957

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item