महिला प्रधान प्रत्याशी के घर लगी आग, नगद सहित लाखों रुपए के सामान जलकर राख

जौनपुर : सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बैजा रामपुर करसवां घाट गांव निवासी चंदा निषाद पत्नी चंदन निषाद रविवार को धूमधाम के साथ ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के लिए घर से निकली। परिवार के सभी लोग साथ में थे। घर से दो किलोमीटर दूर पहुंची थी। सूचना आई कि उनके घर में आग लग गई है। आनन-फानन में लोग भागते हुए घर वापस आए। घर आग की लपट में धू धू कर जल रहा था। गांव वालों ने बड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। एक लाख नगद सहित लाखों रुपए के गहने व सामान जलकर नष्ट हो गए। चंदा देवी के पति चंदन दिल्ली एयरपोर्ट पर सर्विस करते हैं। इस समय वह दिल्ली में ही है। माता पिता, बच्चों व सहयोगियों के साथ रविवार को सुबह 10 बजे नामांकन के लिए पर्चा दाखिला करने जा रही थी। संदिग्ध परिस्थिति में घर में आग लग गई। पांच सौ के दो गड्डी नोट नगदी जल गए। वही चंदा देवी के लाखों रुपए का सोने का गहना तथा कपड़े जलकर राख हो गए। गृहस्थ के समान फ्रिज, कूलर, बेड, अलमारी, डिग्रियां व अन्य जरूरी कागजात आदि भी जलकर राख हो गए। चंदा देवी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया है। आग लगने के कारण की जांच पुलिस कर रही है। बड़ा नुकसान होने के बावजूद भी महिला प्रत्याशी के हौसले कम नहीं हुए। गृहस्थ जलकर राख होने के बाद भी महिला प्रत्याशी ने रविवार को पर्चा दाखिला किया।

Related

news 961800199981794563

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item