मोदी बजावै मजीरा, अवध में होली खेलै रघुवीरा

 
जौनपुर। राजपूत समाज को दहेज प्रथा रोकने का कार्य करना चाहिये। यह जाति सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है। उक्त विचार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा  के राष्ट्रीय  अध्यक्ष हरिबंश सिंह ने नगर स्थित एक होटल में राजपूत एकता परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि राजपूत समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उसे सही दिशा निर्देशन की आवश्यकता है। श्री सिंह ने ढोलक की थाप पर -खनकै गोरी बहियां कंगनवा हो खनकैला तथा रेलिया बैरन पिया के लिये जाय हो जैसे गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक वशिष्ठनारायण सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि महाराणा प्रताप अपने सिर की पगड़ी किसी को नहीं देते थे परंतु उस पगड़ी को एक कवि को दे दिया। महाराणा की पगड़ी सिर पर रखकर कवि दूसरे राजा को सलाम किया। राजा ने जब कवि से पगड़ी उतारकर सलाम करने का कारण पूछा तो कवि ने उन्हे बताया कि वह पगड़ी महाराणा प्रताप की है इसलिये वह अपनी जान देकर भी पगड़ी को सम्मान बचाने के लिए कटिबद्ध है। जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में •ाी राजपूतों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। शिक्षा की अलख जगाने का काम •ाी इस समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर किया। उन्होंने बताया कि आईएमए •ावन के जीर्णोद्वार के कार्य में 80 प्रतिशत योगदान राजपूत समाज के चिकित्सकों का रहा है। विधायक ने राजपूत एकता समिति की ओर से पत्रिका के प्रकाशन की आवश्यकता जतायी। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहाकि अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाते हुए राजपूत समाज को देश•ाक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिये। विधान परिषद सदस्य डा. बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहाकि होली समाज की वि•ााजक रेखा को तोड़ने वाला त्योहार है। इससे अमीर गरीब का •ोद•ााव मिट जाता है। समारोह में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह व उनके साथियों ने मनमोहन यार बरसाने कब अबहौ तथा सोवतै दरदिया जगावै हो रामा कोइल तोरी बोलिया जैसे गीतों से वातावरण को होलियाना कर दिया। आल्हा सम्राट ने होली खेलै रघुवीरा अवध में होली खेलै रघुवीरा। योगी अमित शाह मंदिर बनावैं। धारा तीन सौ सत्तर हटावैं, मोदी बजावैं मजीरा। अवध में होली खेलै रघुवीरा सुनाकर समारोह को राजनीतिक रंग में रंग दिया। सागर जौनपुर ने दिल से दिल मिलाते चलो। राजपूतों सिर को उठाके चलो। कविता सुनाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के आरं•ा में ओमप्रकाश सिंह ने समिति परिचय प्रस्तुत करते हुए उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा आगन्तुकों का स्वागत किया। उक्त अवसर पर तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह , पूर्व प्राचार्य डा. अरूण कुमार सिंह, डा. राजीव प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, शशिमोहन सिंह क्षेम, वीरेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, डा. अशोक कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, डा. अरविंद कुमार सिंह, रवीन्द्र सिंह, अशोक रघुवंशी, डा. वीरेन्द्र सिंह नवाब, संतोष सिंह शिक्षक नेता, पत्रकार मनोज सिंह वत्स, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अजय सिंह तथा आभार ज्ञापन डा. विनोद कुमार सिंह बब्बू ने किया।

Related

news 2763549091290565614

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item