प्रियंका के हत्यारे तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव की रिका गौड़ उर्फ प्रियंका की गला रेतकर नृशंस हत्या के मामले में पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है। बुधवार को भी मृतका के परिजनों से पूछताछ की। हालांकि नामजद आरोपित तीसरे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा। पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं।     

 रविवार की रात घर में सोई रिका की अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतका की मां कुमारी देवी ने फुफेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद किया है। चर्चा है कि आरोपित फुफेरा भाई रिका से एकतरफा प्यार करता था। ऐसे में वह अक्सर रिका के घर आता था। कुछ दिनों पूर्व रिका के स्वजनों ने उसे डांट लगाई थी। आरोपित के नामजद होने के बावजूद पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी बारीकी से तहकीकात कर रही है। मृतका के घर के मोबाइल का काल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। इसमें पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं। इसके अलावा कुछ संदिग्ध नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। 

सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि जल्द ही नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। काल डिटेल से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। ऐसे सभी पहलुओं की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है, जो हत्या की वजह बन सकती हो। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Related

news 3310918774761563026

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item