हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनेगा योगी आदित्यनाथ का जन्मदिनः राम सिंह

 जौनपुर। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति सदस्य उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (दर्जा प्राप्त मंत्री) के निर्देश एवं विश्व हिंदू महासंघ के वाराणसी मंडल प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गोरक्ष पीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में 4 से 10 जून तक पूरे देश में मनायेगा। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी राम सिंह यादव ने बताया कि योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्मदिन 5 जून को है। 4 जून को सोशल मीडिया पर बधाई संदेश व 5 जून को प्रत्येक कार्यकर्ता 50 दीपक प्रज्वलित करके दीर्घायु होने की कामना करेंगे। 6 जून को दीन दुखियों की सेवा एवं योग कार्य का आयोजन किया जायेगा। वहीं 7 जून को रुद्राभिषेक, ओम नमः शिवाय का जाप, 8 जून को गौ सेवा, हनुमान चालीसा का पाठ, 9 जून को हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय व 10 जून को हवन करके योगी आदित्यनाथ महाराज के दीर्घायु होने की कामना की जायेगी।

Related

news 6049813131994967319

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item