सत्याग्रह आन्दोलन के 11वें दिन एडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर दी जल्द निस्तारण करने का आश्वासन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह आन्दोलन के 11वें दिन  धरना स्थल पर  मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी पहुंचे और सत्याग्रही पत्रकार यशवन्त कुमार गुप्त से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त करते हुए, ज्ञापन लिए और मामले के त्वरित एवं मांग के अनुरूप निस्तारण का आश्वासन दिये। इस अवसर पर जानकारी देते हुए पत्रकार यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु चलाया जा रहा है। 
भ्रष्टाचार, पत्रकार उत्पीडन एवं सड़क निर्माण घोटाला पर तत्काल बिन्दुवार कार्रवाही न किया जाना चिन्ता जनक है। यह आन्दोलन शासन या प्रशासन के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार एवं अपराध के विरुद्ध है। एवं एक सवाल भी किया कि क्या अधिकारियों को देश और देश की जनता के साथ अपराध करने की खुली छूट है? 
ज्ञापन देते वक्त गुप्त ने कहा कि यह आन्दोलन समस्या के निस्तारण तक शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहेगा। इस अवसर पर महेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ, मो. रऊफ खान, संजय शुक्ला, आर०एच०खान, बलवन्त कुमार गुप्ता, उग्रसेन यादव, पन्नालाल, विनोद कुमार सिंह, संदीप यादव, जय प्रकाश गुप्त, बिहारी लाल यादव, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, सन्तोष कुमार राय, छोटे लाल सिंह, मो. रऊफ खान, बृजनंदन स्वरूप, अशोक सिंह, दीपक मिश्रा, अरूण यादव, लालबहादुर यादव, पंकज कुमार प्रजापति, विजय प्रकाश मिश्र, राजेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार साहू, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सन्तोष सोन्थालिया, प्रमोद कुमार पाण्डेय, राम आसरे गुप्ता, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा व अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item