दर्शनार्थियों से भरा एक आटो पलटा , तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

 जौनपुर।  स्थित बदलापुर- शाहगंज मार्ग पर देवरामपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दर्शनार्थियों से भरा एक आटो पलट गया। घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आदि गंगा गोमती के तिलवारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करके ऑटो पर सवार होकर बदलापुर की तरफ आ रही थी। जैसे ही ऑटो चालक देवरामपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा अचानक संतुलन खो बैठा। जिसके चलते ऑटो पलट गई। घटना में 72 वर्षीया कर्मावती पत्नी अमृतलाल मौर्य, 55 वर्षीया रामरत्ती पत्नी सलिकराम, 35 वर्षीया निर्मला पत्नी जमुना प्रसाद निवासी खमपुर थाना सिंगरामऊ गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल कर्मावती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Related

news 2475739850009761338

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item