15 जनवरी को दीवानी न्यायालय रहेगा बंद

जौनपुर। जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने अवगत कराया है कि दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की ओर से प्रस्ताव 11 जनवरी 2022 इस आशय का प्राप्त हुआ है कि प्रशासकीय आदेश 01 जनवरी 2022 में अवकाश तालिका में घोषित अवकाश वर्ष 2022 में 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रान्ति के पर्व हेतु अवकाश घोषित करने हेतु प्रतिवेदन दिया गया था, परन्तु पंचांग व अन्य पत्रों के अनुसार मकर संकान्ति का पर्व 15 जनवरी 2022 को पड़ रहा है। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर की ओर से 14 जनवरी 2022 के अवकाश को निरस्त करते हुए, 14 जनवरी 2022 के एवज में 15 जनवरी 2022 को मकर संक्रान्ति का अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है। 

 अतः दीवानी न्यायालय, अधिवक्ता संघ, जौनपुर के अनुरोध पर प्रशासकीय आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार को मकर संक्रान्ति के त्योहार हेतु घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए, 14 जनवरी 2022 दिन शुक्रवार के एवज में 15 जनवरी 2022 दिन शनिवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। तदनुसार माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं अन्य स्थानीय कार्यालयों को सूचित किया जाय तथा इस आदेश को समस्त न्यायिक अधिकारियों / कर्मचारियों के मध्य परिचालित किया जाय एवं सर्वसाधारण के सूचनार्थ नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाय।

Related

news 6469789429570922682

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item