सास की मौत का गम पुत्रवधू नहीं सह सकी
http://www.shirazehind.com/2022/01/blog-post_492.html
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में वयोवृद्ध सास की मौत का गम पुत्रवधू नहीं सह सकी। ऐसा गहरा सदमा पहुंचा कि पांचवें दिन रविवार को उसकी भी सांसें थम गईं। उक्त गांव निवासी प्रवक्ता अखिलेश सिंह की 90 वर्षीय दादी श्यामा देवी का मंगलवार को निधन हो गया था। इनकी 63 वर्षीय पुत्रवधू राजमणि देवी सास की मौत से गहरा धक्का लगा। उसी दिन से वह सदमे की हालत में थीं। आखिरकार दोपहर राजमणि देवी की भी सांसें थम गईं। परिजन व पड़ोसियों के अनुसार सास व बहू के बीच पहले से काफी प्रेम था। दोनों एक-दूसरे का बहुत ख्याल रखती थीं। पहले दादी व अब मां के देहांत से पूरा परिवार गमगीन हो गया है।