नाबालिक बेटी से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार भेजा गया जेल
http://www.shirazehind.com/2022/02/blog-post_7.html
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी दूसरी शादी पिंटू गौतम के साथ हुई थी। तब उसकी बेटी 3 साल की थी।
आरोप है कि पिंटू आदतन शराबी और अपराधी प्रवृति का है। उसकी नियत प्रार्थी की बेटी के प्रति ठीक नहीं थी।
आरोप है 26 जनवरी को वह काम पर गई, तब घर पर पति पिंटू व 11 वर्षीय बेटी घर पर थे। काम से लौटने पर बंद कमरे में बेटी रो रही थी। बेटी से बात की तो उसने आपबीती बताई। आरोप है कि पिता ने बेटी से गलत काम किया। इस बात का विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट और गालीगलौज की गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना से भयभीत प्रार्थी ने अपनी बेटी को लेकर आजमगढ़ स्थित मायके चली गई। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ गौराबादशाहपुर थाने पहुंची और घटना के संबंध में तहरीर दी है।
मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी पिता की गिरफ्तार कर लिया गया है। उचित कार्यवाही की जाएगी।