मतगणना परिणाम को लेकर प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज, कुछ ही घंटे बचे है शेष

जौनपुर। सात मार्च की शाम छह बजे से ईवीएम कैद जिले के नौ विधानसभाओं के 121 प्रत्याशियों का भाग्य खुलने की कुछ ही घंटे शेष बचे है। गुरूवार की सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली वोटो की गिनती समय जैसे जैसे कम हो रहा है वैसे वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। उधर समर्थकों में भी अजीब से हचचल दिखाई पड़ रहा है। 

इस बार सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जफराबाद सीट पर सपा-सुभासपा पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, शाहगंज से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई तो वही मल्हनी विधानसभा से दो पूर्व सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सांसद के पी सिंह और जनता दल यू प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैदान में है।

गुरुवार यानि 10 मार्च को सुबह आठ बजे से उनके भाग्य का फैसला शुरू हो जायेगा। पहली बार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्याल में बनाये गये मतगणना स्थल में प्रत्याशियों के भाग्य जो ईवीएम में बंद है, खुल जायेगा। सुबह 8 बजे से बैलट मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद 9 बजे से ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। प्रशानिक सूत्रों के मुताबिक मतपत्र का पहला रुझान साढ़े आठ बजे आने की उम्मीद है। इसके बाद 9 बजे ईवीएम मशीन में पड़े वोटों का रुझान आयेगा। मतगणना के लिए जौनपुर सदर सीट पर सबसे कम 23 राउण्ड में गिनती होगी। सम्भावना जतायी जा रही है कि सदर का परिणाम पहले घोषित हो जाये। 

Related

news 8751173561160497786

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item