थानावार लगाई गई मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी

जौनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट रजनीश राय ने अवगत कराया है कि इस वर्ष रमजान का पवित्र माह चंद्र दर्शन के अनुसार 03 अप्रैल 2022 से प्रारंभ है। 29 अप्रैल 2022 को जमात-उल-विदा (अलविदा)/रमजान का अंतिम शुक्रवार का नमाज अदा की जाएगी।

 02 अप्रैल 2022 से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो कर 10 अप्रैल 2022 को राम नवमी तथा 03 मई 2022 ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। उक्त त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा/शांति एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु समस्त थानावार मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मजिस्ट्रेट अपने अधिकारिता क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं एवं परिस्थितियों का विश्लेषण एवं निरीक्षण कर यथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें। उक्त के अलावा 05 रिजर्व मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ईद-उल-फितर का नमाज प्रात 9.00 बजे से प्रारंभ होती है, सभी मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी के स्थान पर प्रातः 7.30 बजे तक निश्चित रूप से पहुंच जाएं और अपनी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ ड्यूटी आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।

Related

जौनपुर 2228160383610329973

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item