सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाये गए: डॉ जे पी सिंह

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव हेतु राज्य की राजधानी लखनऊ में सभी पदाधिकारियों की आवश्यक मीटिंग आहूत की। संगठन के ढांचे की मजबूती हेतु कार्यकर्ताओं की समीक्षा करते हुए ओमप्रकाश राजभर को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, अरुण राजभर को राष्ट्रीय प्रवक्ता सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। डॉ संतोष पांडेय,डॉ बलिराज राजभर, श्री यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ जेपी सिंह एसोसिएट प्रोफेसर टीडीपीजी कॉलेज ,जौनपुर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। बतातें चलें कि डा जेपी सिंह की जफराबाद विधानसभा से प्रबलतम दावेदारी थी। विधानसभा का न टिकट न मिलने पर भी उन्होंने ने अपने पार्टी के सिंबल से लड़ रहे प्रत्याशी को  जी जान से मेहनत कर जिताया था। डॉ सिंह ग्राम पुरेंव जलालपुर जौनपुर के मूल रूप से निवासी हैं और युवाओं में काफी पकड़ और लोकप्रिय हैं। इनके मनोनयन से  जनपद में खुशी का माहौल है।

Related

डाक्टर 2320741238863672809

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item