सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला सशक्त संगठनः डा. अरूण

 

जौनपुर। आरएसएस की अनुषंगिक संगठन सहकार भारती की बैठक नगर के जेसीज-वाजिदपुर रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ। बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रमुख डा. अरूण सिंह ने भारत माता व लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन प्रमुख डा. सिंह ने कहा कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन बन गया है। वर्तमान समय में संस्कार आधारित सहकारिता होनी चाहिये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने कहा कि समाज के सहकारी लोगों को सहकारिता के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। जो कार्य आज सहकार भारती कर रही है, वह काफी महत्वपूर्ण है। हम सभी को सहकार का कार्य समर्पण भाव से करते हुए अपने कार्य की पहचान बनानी है। जिला संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही प्रदेश के किसानों, महिलाओं और कमजोर वर्ग को समृद्ध किया जा सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू ने जिला कार्यकारिणी की घोषित किया। जिसमें भोलानाथ मिश्र को महामंत्री, विवेक सिंह संगठन प्रमुख, प्रीती गुप्ता महिला प्रमुख, अर्चना सिंह सह महिला प्रमुख, रजनी साहू सह महिला प्रमुख, मनोज सिंह, प्रितेश सिंह, रत्ती राम यादव, नन्दलाल प्रजापति, अवधेश उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अवनीश सिंह, संजय केडिया, विवेक मिश्र, राममूर्ति पाल, प्रदीप सिंह को मंत्री, सुनील जायसवाल सह कोषाध्यक्ष, रविकान्त सिंह सम्पर्क प्रमुख, विपिन राय व राजीव कुमार सिंह सह सम्पर्क प्रमुख, संदीप जायसवाल सोशल मीडिया प्रमुख, रिधित सेठ सह सोशल मीडिया प्रमुख, राजेश कुमार अस्थाना मीडिया प्रमुख, अमित जायसवाल सह मीडिया प्रमुख, किरन जायसवाल एसएचजी प्रमुख, ब्रिजेश सिंह रघुवंशी विधि प्रमुख एवं विजय मौर्य, विमल श्रीवास्तव, संजय मौर्य, रविन्द्र अग्रहरी, संजय बैंकर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, भजन गायक अवनीन्द्र तिवारी, साहू कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मोती लाल यादव आदि उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 7298622782149666340

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item