भारत विकास परिषद ने डा. सूरज प्रकाश जयंती पर किया कार्यशाला

 जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा परिषद के संस्थापक सूरज प्रकाश की 102वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं की कार्यशाला का आयोजन किया। यह आयोजन महिला संयोजिका बबिता जायसवाल के आवास पर हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक खुशबू जायसवाल ने महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का तमाम तरीका बताया। साथ ही चेहरा, बाल एवं सौदर्य संबंधित तमाम तरीकों को भी बताया। महिला संयोजिका बबिता जायसवाल आये लोगों का स्वागत करते हुये कहा कि आज के इस भाग-दौड़ की जिंदगी में महिलाएं को अपने स्वास्थ्य व चेहरे के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर पूर्व महिला संयोजिका कमला साहू, निशा गिरी, मीनू श्रीवास्तव, श्वेता अग्रहरि, अनुराधा भाटिया, अंजली साहू, ममता साहू, ऋषिका जायसवाल, अंजली जायसवाल सहित तमाम महिलाएं उपस्थित थीं। अन्त में प्रकल्प प्रमुख रेखा जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4481763170355816816

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item