175 वर्ष पुरानी गोपीपुर की रामलीला में अखिलेन्द्र चुने गये अध्यक्ष

 सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गोपीपुर गांव में बुढ़वा बाबा रामलीला समिति की बैठक रामजानकी मंदिर बसावन तारा बगीचा में हुई जिसकी अध्यक्षता मंदिर के पुजारी फलाहारी बाबा बजरंगी दास त्यागी ने किया। इस मौके पर सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसके अनुसार संतोष सिंह प्रबंधक, अमित सिंह उप प्रबन्धक, प्रधान अखिलेन्द्र सिंह अध्यक्ष चुने गये। साथ ही अजय सिंह उपाध्यक्ष, मनोज सिंह डायरेक्टर, सूर्यभान सिंह उप डायरेक्टर, शिवशंकर सिंह महामंत्री, विपिन सिंह उप मंत्री, सतपाल सिंह, अनुज सिंह, हरिकेश सिंह, विशाल सिंह संगठन मंत्री, वंदेश सिंह, प्रभाकर सिंह मीडिया प्रभारी, अनिल सिंह, छोटे लाल कोषाध्यक्ष, कामरेड जय प्रकाश सिंह एडवोकेट मंच संचालक चुने गये। इस दौरान नवचयनित अध्यक्ष अखिलेन्द्र सिंह ने बताया कि गोपीपुर की रामलीला 175 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक है जिसका शुभारंभ आगामी 8 अक्टूबर से होगा।

Related

डाक्टर 7739330216065717120

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item