जौनपुर की बेटी विदुषी काशी आइकॉन अवार्ड से हुई सम्मानित

 

जलालपुर, जौनपुर। कर यकीन खुद पे इतना बुलन्द हो तेरा हौसला... ऊँचे आसमां जितना और लिखे तू हर दिन सफलता की दास्तां। इस लाइन को चरितार्थ कर रही स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार निवासिनी प्रतिभावान बाल गायिका व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कृत विदुषी वर्मा को काशी आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेवन डेज फाउण्डेशन की ओर से जालान इम्पैक्ट में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में विदुषी को विशिष्ट अतिथि गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने काशी आइकॉन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि विदुषी इससे पहले भी यूपी धरोहर रत्न, अथ भक्ति सम्मान, काशी गौरव रत्न, कार्निवाल राइजिंग गोल्डन फीदर अवार्ड, कल्कि गौरव सम्मान, काशी गौरव सम्मान समेत सैकड़ों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक रमेश जायसवाल रहे। विदुषी के इस उपब्लधि पर सिद्धार्थनगर-शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू, भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ, सत्य नारायण सेठ, शैलेश वर्मा, आशीष यादव, सतीष वर्मा, बबलू वर्मा, चन्द्रेज़ दूबे, चन्द्रशेखर सेठ, पंकज सिंह, शिवचन्द यादव, गिरधर सेठ, हरदेव मिश्रा आदि ने बधाई दी।

Related

डाक्टर 497079898780418134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item