बदलाव भय से नही बल्कि कर्तव्यबोध से आता है -सच्चिदानंद


बरसठी, जौनपुर।डायट प्राचार्य व  मुख्य अतिथि डॉ सच्चिदानंद यादव ने बीआरसी प्रांगण में ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलाव भय से नही बल्कि कर्तव्यबोध से होता है। उन्होंने कहा कि यदि हम उन बच्चों का  सुनहरे भविष्य का निर्माण करते है तो इससे पुनीत कार्य और कोई नही हो सकता है ।उन्होंने एक कविता "मैं न राहो में रहता हूं न मैं मंजिल में रहता हूं"के माध्यम से प्रधानाध्यापको को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हम हर साल रावण को जलाते है पर वास्तव में समाज की वास्तविक बुराइयों को मिटाने या जलाने का प्रयास कभी नही करते जिसमे शायद रावण भी अट्टहास करता है और हर वर्ष प्रकट हो जाता। 


विशिष्ट अतिथि डायट प्रवक्ता आर एन यादव ने कहा कि हम सुदूर ब्लॉक कायाकल्प से परिपूर्ण विद्यालय रास्ते मे देख कर काफी संतोष का अनुभव हुआ और ये आशा नही विश्वास है कि निश्चित ही निपुण भारत बनाने के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूर्व ही पूर्ण कर लेंगे।


 कार्यक्रम की अध्यक्षता व मेजबानी करते हुए ब्लॉक बरसठी के खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार सिंह ने कहा कि बहुत ही कम समय मे हम हमने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ को ब्लॉक के प्रधानाध्यापक ततपरता से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत है चाहे वो DBT का कार्य हो या फिर कायाकल्प या बाल वाटिक ।

साथ ही निपुण ब्लॉक बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है सभी संकुल अपने विद्यालयों को निपुण बनाएंगे साथ ही सभी ए आर पी दो -दो विद्यालयों को तथा सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को एक एक विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य दिया गया है इस तरह ब्लॉक के कुल 141 विद्यालयों के सापेक्ष 72 विद्यालय मार्च 2023  निपुण हो जायेगे।

            

  कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने किया*। धन्यवाद ज्ञापन नोडल संकुल विनोद कुमार पांडेय ने किया ।

उक्त अवसर पर  प्राथमिक शिक्षक संघके द्वय ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सिंह अरुण यादव शिव प्रकाश सिंह ARP प्रशांत पाण्डेय श्रीश चंद दुबे समेत समस्त ARP नोडल संकुल इंद्रजीत यादव सुभाष चन्द्र वर्मा विकास मनी शिवनंद यादव शिव शंकर यादव  मनोज जायसवाल श्रीपाल सिंह राकेश यादव राजेश उपाध्याय सुभाष चन्द्र यादव राजबली यादव समेत सम्मानित प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 1675197201360377280

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item