केराकत में हुए बवाल मामले में 30 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 15 गिरफ्तार

 

जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में खड़ंजा रास्ते को लेकर हुए मारपीट , तोड़फोड़ और पुलिस पार्टी पर हमला बोलने के मामले में पुलिस ने  देर रात दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान पक्ष से स्वयं ग्राम प्रधान संजय नागर और पप्पू भारती पक्ष से मोनू भारती ने एक दूसरे गुट के 15-15 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस मामले में कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मालूम हो कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में रास्ते पर खड़ंजा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया जिससे उनकी गाड़ियों के शीशे टूट गए। बीच बचाव करने में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

उल्लेखनीय है कि खड़ंजा रास्ता बनवाने को लेकर गांव में दो गुट बन गए हैं। एक गुट वर्तमान ग्राम प्रधान संजय नागर का है जबकि दूसरा गुट दलित बस्ती के पप्पू भारती का है। ग्राम प्रधान संजय गांव में शनिवार को एक खड़ंजा रास्ता बनवा रहे थे। जिसका पप्पू भारती पक्ष के लोगों ने विरोध किया। उनका आरोप है कि जिस स्थान पर खड़ंजा रास्ता बनवाया जा रहा है वह चारागाह और कब्रिस्तान खाते का है। जबकि ग्राम प्रधान पक्ष इससे इंकार करता रहा है।

पप्पू भारती पक्ष के लोगों ने लेखपाल कानूनगो से जमीन के पैमाईश के लिए कहा था। लेकिन तहसील प्रशासन ने इसकी अनदेखी की। शनिवार को ग्राम प्रधान संजय नागर पुलिस बल को लेकर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी पप्पू भारती पक्ष के पवन कुमार आदि पहुंचकर विरोध किया। जिससे बात बढ़ गई। दलितों ने पुलिस बल पर पक्षपात का आरोप मढ़कर मारपीट शुरू कर दी।

Related

डाक्टर 73928731851950768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item