प्रणवम स्कूल में "गांधी पुस्तक मेला " सकुशल सम्पन्न

 

मुंगराबादशहपुर, जौनपुर। प्रणवम् स्कूल सुजानगंज में "गांधी पुस्तक मेला" का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर  किया। अपने संबोधन में  डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि  02 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। गांधी जी का भारत की स्वतंत्रता में अहम योगदान था।


उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलते  थे। वे लोगों से आशा करते थे कि वे भी अहिंसा का रास्ता अपनाएं। गांधीजी ने अपनी वकालत की पढ़ाई लंदन से पूरी की थी। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बारे मे विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त विहीन प्रबंधक संघ सुजानगंज के अध्यक्ष संतोष द्विवेदी तथा संचालन विद्यालय की छात्रा प्राची गुप्ता व आयुषी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख अतिथि श्याम शंकर उपाध्याय, आलोक सिंह, मंगला प्रसाद गिरी, सुशील मिश्रा, एम.पी.पटेल, मुरारी सिंह, आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार सिंह ने दृष्टि राव, निमित्त, दर्शित ,चार्वी यादव, पीहू यादव ,दिव्य दुबे, शौर्य प्रजापति, अभय सिंह, श्रद्धा गुप्ता ,अलीशा, गीतम राय, प्रियांशु उमर आदि छात्र छात्राओं को " सूपर रोल मोडेल अवार्ड “ स्टार आफ द क्लास से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सिल्जा प्रमोद ने बच्चों को पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा की पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं और इनका साथ आपके जीवन में कई परिवर्तन ला सकता है। विद्यालय के प्रबंधक व कांग्रेस  प्रदेश महासचिव डॉ. प्रमोद के. सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शेर बहादुर सिंह , नीरज सरोज , कृपा शंकर पटेल ,विजय शंकर दुबे ,कुलदीप पांडेय, दीपक तिवारी, पंकज मणि तिवारी, सुनीता सोनी, पंकज सिंह ,अजीत शर्मा, अशोक पटेल ,वंदना जयसवाल ,रामशंकर सिंह ,नीरज सरोज, मनोज ,नीलम सोनी, सोनाक्षी, नीता तिवारी, सुरभि, अस्मिता, ब्यूटी तिवारी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Related

JAUNPUR 2472084776049780118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item