प्रदेश सरकार बगैर किसी भेदभाव के कर रही सबका विकास: रमेश

 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित सवायन गाँव में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने गाँव में विकास की गंगा बहाने वाले जुझारू किस्म के अपने विधायक का माल्यार्पण करके स्वागत किया| इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार वगैर भेदभाव के सभी के विकास के लिए दृढ़ संकल्प है| गाँवों में अन्त्त्येष्टि स्थल बनने से ग्रामीणों को आवागमन से लेकर हर तरह की कठिनाइयों से राहत मिलेगी| उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जनता का सेवक बताते हुए सेवा के लिए हर स्तर पर उपलब्ध रहने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बिधान सभा अंतर्गत 14 सड़क को मुख्यमंत्री सुकृति करने की बात कही जिसमें लखनऊ बलिया मार्ग से चंपानगर लखनऊ बलिया से सवायन उसरा बस्ती होते हुए गंगौली मार्ग तक की नव निर्माण सड़क जल्द बनेगी। इस दौरान कार्यवाहक प्रधान सत्यदेव, सालिक राम वर्मा, अमन वर्मा, नन्हे दीक्षित, अवधेश दीक्षित, राम अवध दीक्षित, रामप्यारे दीक्षित, अशोक सिंह, हरि गुलाब सिंह, आलोक सिंह, गोविन्द उपाध्याय, राम लौट चौहान, राम हरख बिन्द, कमलेश दीक्षित समेत गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे| अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं संचालन पत्रकार सन्तोष दीक्षित ने किया|

Related

JAUNPUR 5508135133298284601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item