प्रदेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशू व श्रेय को मिला कांस्य पदक

 

सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के 2 छात्रों को 66वें प्रादेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज में कायस्थ पदक हासिल किया। इस सफलता के लिए लोगों ने दोनों छात्रों की सराहना की। 66वीं प्रादेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज की एग्लो बंगाली इंटर कॉलेज प्रयागराज परिसर में हुई थी। प्रतियोगिता 5  से 7 जनवरी के बीच कराई गई जो पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों की थी। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के तीरंदाज अभ्यर्थी भाग लिया जिसमें सरायख्वाजा क्षेत्र के श्री देव पब्लिक स्कूल के छात्र श्रेय यादव ने पदक प्राप्त कर प्रदेश स्त्ररीय टीम में जगह बनाई और ऋषिकुल इंटर कॉलेज कोठवार के कक्षा नौ की छात्रा आशू यादव ने महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों का विजेता नेशनल टीम में अपनी जगह बना लिए हैं और प्रदेश की टीम में खेलने जाएंगे। दोनों छात्र की तैयारी जिला तीरंदाजी संघ जौनपुर द्वारा संचालित एकेडमी में कराया गया था। सचिव सुमंत यादव ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस सफलता के लिए अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताई।

Related

डाक्टर 7099326487500344170

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item