परिश्रम ही सफलता की है कुंजी - आलोक कुमार गुप्त

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों का विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त (पिंटू) ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में छात्र- छात्राओं में करिश्मा, ओम गुप्ता, वेदिका, पलक, आयुषी ,सागर व अंकिता आदि ने गीत संगीत, नृत्य, पेपर डांस व चेयर डांस पेश कर लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त (पिंटू), प्रधानाचार्य शिव चंद तिवारी व रमेश मिश्रा ने आईआईटी जेईई मेन में चयनित छात्रों में सागर यादव व आयुष यादव समेत अन्य मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। परिश्रम द्वारा छोटे से छोटा छात्र भी ऊंचाई वाले पद प्राप्त कर सकता है। बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं को समारोह में तिलक लगाकर सम्मानित करते हुए उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी व रंजीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रज्ञा, कृपा गुप्ता, रंजीत गुप्त, शिव चंद , प्रज्ञा सिंह, किरण मौर्य, कृपा, कमलेश मिश्रा,, सुभाष मिश्रा , सलोनी, डीपी सिंह ,पवन सर ,नीरज मिश्रा,, पल्लवी जयसवाल, बबीता , दीक्षा,  शारीबा,  सपना,  उत्कर्ष,  अरविंद, जेपी व जगत आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 5188724101525905658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item