मुंगरा पुलिस ने एक रेप करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा जौनपुर  द्वारा चलाये जा रहे  अपराध एवं अपराधियो के सम्बन्ध में विशेष अभियान  के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण  व  दिशा निर्देशन में उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी सतहरिया  थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मय  पुलिस टीम द्वारा  मु0अ0सं0 022/2023 धारा 376 भा0द0वि0 थाना मुगराबादसाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित एक नफर वांक्षित अभियुक्त  राममिलन यादव पुत्र स्व0 जवाहरलाल यादव निवासी ग्राम सरायरैचन्दा थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को  जरिये मुखबिर खास सूचना पर गोबिन्दासपुर पुलिया के पास से बुधवार को करीब 09.30 बजे  गिरफ्तार कर थाना हाजा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी (थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर, उ0नि0 संजय कुमार सिंह, हे0का0 सुरेश चन्द्र, का0 संतोष कुमार यादव आदि शामिल रहे।

Related

डाक्टर 2002630246389554596

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item