ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिया गया होली पर्व पर परोसे जाने वाले पकवान बनाने की ट्रेनिगं

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत लगातार प्रत्येक त्योहार पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया जाता है। कुलपति की मंशा रहती है कि जब कोई भी पर्व आए। ऐसे कमजोर वर्ग की महिलाओं का आर्थिक संकट दूर करने में विश्वविद्यालय की ओर से मदद किया जा सके।इसी क्रम में होली के त्योहार को देखते हुए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन आज हुआ। 

डॉ जाह्नवी के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण होली के त्योहार के निमित्त तीन गाँव जसोपुर, कन्हाईपुर एवं उमरपुर में कराया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है। डॉ मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ मधुलिका त्रिपाठी गृहविज्ञान हंडिया पीजी कॉलेज तथा संजू द्वारा दिया गया। इसमें गुझिया, पापड़, बड़ी रंगोली का रंग आदि बनाने तथा पैकेजिंग दोनों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोपरांत तीन फरवरी शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में ही संकाय भवन में होलिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

इसमें इन्हीं महिलाओं द्वारा बने उत्पादों को बाज़ार भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गरीब महिलाएँ भी होली पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

Related

डाक्टर 7798519300074641531

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item