गहना कोठी के लकी ड्रा में डा0 विनोद सिंह की निकली लाट्री, मिली ब्रेजा कार

 जौनपुर। 77 वर्षों से जनपद वासियों की स्वर्ण आभूषण की आवश्यकताओं को पूर्ण कर रहा फर्म कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर के सामने एवं सद्भावना पुल रोड नखास स्थित पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम राम जी सेठ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शीता  के साथ उपस्थित हजारों ग्राहकों व गणमान्य व्यक्तियों के बीच भव्य मेगा लकी ड्रा के रूप में वार्षिक उत्सव का आयोजन रविवार को राजमहल में हुआ. 

 जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन व  फर्म के अधिष्ठाता विवेक सेठ मोनू, विनीत सेठ,  विशाल सेठ व विपिन सेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार सावत्री नर्सिंग होम के डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को ब्रेजा कार मिला।  दितीय पुरस्कार  केराकत निवासी वंदना सिंह को वैगनार कार। तृतीय  पुरस्कार मीरापुर निवासी मदन लाल यादव को  इनफील्ड बुलेट  मिला। चतुर्थ पुरस्कार आजमगढ़ निवासी करण जयसवाल  व सिटी स्टेशन निवासी शिव शंकर पाठक को  हीरो बाइक मिला। 

पांचवा पुरस्कार फतेहगंज निवासी दीक्षा जी व  लाला बाजार निवासी मनोज कुमार को स्कूटी मिला। 5 लोगों को वॉशिंग मशीन मिला, जिसमें क्रमश - रूहट्टा निवासी होली चाइल्ड की प्रधानाचार्य नीलम सिंह,आशीष जी, हैदर जी, वेद प्रकाश सिंह, डॉ विवेक कुमार  इन सभी को वाशिंग मशीन मिला। इसके अलावा 50 विजेताओं को मिक्सर मशीन व 50 इंडक्शन चूल्हा दिया गया।

Related

जौनपुर 5624953484211997494

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item