पुरूषों से आगे निकली महिला वोटर्स, जानिए महिला मतदाताओं की कितनी है संख्या

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में इस बार पुरूषो पर महिला मतदाताओं की संख्या भारी है। इस चूनाव में साढ़े 27 हजार महिला वोटर्स पुरूषों के अपेक्षा अधिक है। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इस चुनाव में कुल चार लाख 8837 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेगें, जिसमें महिलाओं संख्या दो लाख 33153 है जबकि दो लाख पांच हजार 684 पुरूष मतदाता है। 

 जिले में पहले चरण में वोटिंग होगी। जिले की तीन नगर पालिकाओं व नौ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार मई को मतदान होगा। निर्वाचन विभाग के द्वारा जारी की मतदाता लिस्ट के अनुसार जौनपुर नगर पालिका परिषद में कुल दो लाख 31 हजार 557 वोटर है जिसमें एक लाख 24 हजार 120 महिला और एक लाख सात हजार 431 पुरूष मतदाता है। 

जफराबाद नगर पंचायत में कुल नौ हजार 321 मतदाता है जिसमें चार हजार 730 महिला तथा चार हजार पांच सौ 91 पुरूष वोटर्स है। 

कचगांव नगर पंचायत में कुल दस हजार 811 मतदाता है जिसमें पांच हजार 764 महिला व पांच हजार 113 पुरूष वोटर है। 

गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में कुल 23 हजार 402 मतदाता है जिसमें महिलाओं की संख्या 12 हजार 202 है तथा पुरूष मतदाता 11 हजार दो सौ है। 

शाहगंज नगर पालिका परिषद में मतदाताओ की कुल संख्या 24 हजार 364 है जिसमें 12 हजार 814 महिला व 11 हजार 550 पुरूष वोटर्स है। 

खेतासराय नगर पंचायत में कुल 17 हजार 906 वोटर्स है जिसमें महिलाओ की संख्या नौ हजार 317 महिला तथा पुरूषो की संख्या आठ हजार 589 है। 

मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में कुल मतदाताओं की संख्या 28 हजार 690 है जिसमें महिलाओं 15 हजार 41 महिला व 13 हजार 649 पुरूष वोटर्स है। 

मछलीशहर नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 22 हजार 875 है जिसमें महिलाओं की तादात 11 हजार 859 तथा पुरूषों की संख्या 11 हजार 16 है। 

मड़ियाहूं में वोटर्स संख्या 21 हजार 927 है जिसमें 11 हजार 844 महिलाएं है तथा दस हजार 83 पुरूष मतदाता है। 

रामपुर नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या 16 हजार 618 है जिसमें महिलाओं की संख्या आठ हजार आठ सौ 90 है जबकि पुरूषो की सात हजार सात सौ 28 है। 

केराकत नगर पंचायत में वोटर्स संख्या 12 हजार 992 है जिसमें छह हजार 913 महिला व पुरूषो की तादात छह हजार 79 है। 

बदलापुर में कुल 18 हजार 308 मतदाता है जिसमें महिला संख्या नौ हजार 659 है पुरूषों तादात आठ हजार 649 है। 

पुरूषो की अपेक्षा बढ़ी महिला वोटरो की संख्या की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। 

इस मामले पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के काशी प्रांत की क्षेत्रीय संयोजक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि महिला मतदाताओ की संख्या बढ़ने के पीछे शिक्षा और जागरूकता है। पहले महिलाएं अपने मताधिकार के ताकत नही जान रही थी अब महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता के प्रति रूझान बढ़ा है जिसके कारण महिलाएं खुद आगे बढ़कर अपना नाम वोटर्स लिस्ट शामिल करायी है। 


Related

जौनपुर 8186106028098422403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item