वट वृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है जायसवाल महासभा: बालेश्वर दयाल

 दिल्ली। हिन्दी भवन के सभागार में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की उच्च अधिकार समिति की बैठक इन्दौर निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर हेमराज जायसवाल की अध्यक्षता में हुई जहां संचालन राष्ट्रीय महासचिव पूरन चंद झरिवाल जयपुर ने किया।

राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल ने अस्वस्थ होने के कारण अपने आवास नागदा मध्य प्रदेश वर्चुअल संदेश के माध्यम से कहा कि महासभा एक वट वृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। देश के कई प्रांतों के अध्यक्षों, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हमें गर्व कि महासभा के लोगों ने देश में पहचान बनाने में कामयाब हो गये हैं। हमारे सभी साथी किन्हीं कारणों से भिन्न-भिन्न संगठनों के माध्यम से कार्यरत हैं। उन्हें 2024 में आमंत्रित कर रहा हूं कि संगठन के एकीकरण के सन्दर्भ में विस्तार से चर्चा करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर हेमराज जायसवाल ने बताया कि इन्दौर में भगवान श्री राजराजेश्वर कार्तवीर्यार्जुन की विशाल प्रतिमा की लगाने के लिए नींव बन चुकी है जो हजारों वर्ग मीटर मे मन्दिर, धर्मशालाएं एवं धार्मिक, सामाजिक कार्यस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 2024 में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। देश के अन्य प्रदेशों में भी भगवान सहस्त्रार्जुन के मन्दिरों का निर्माण करने पर बल दिया है। राष्ट्रीय संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल ने महासभा के कार्यो के प्रगति के सम्बन्ध में विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किया।
गुजरात प्रदेश के प्रगति रिपोर्ट के सम्बन्ध में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल विस्तार ने प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश के प्रगति रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश महासचिव आशीष जायसवाल ने विस्तार से अवगत कराया। राष्ट्रीय महासचिव के एक सवाल के जवाब में आशीष जायसवाल ने कहा कि उच्च अधिकार समिति की बैठक उत्तर प्रदेश में कराने की घोषणा की। विहार प्रदेश के अध्यक्ष पीके चौधरी ने प्रगति रिपोर्ट पढ़ी एवं बिहार प्रदेश में हो रही जाति-आधारित जनगणना पर प्रकाश डाला। हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष एस.पी. सुमन, राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजेश जायसवाल, महाराष्ट्र से जयन्त कान्डें ने अपने प्रान्तों की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. अरुण मोहन भारवि ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने जायसवाल समाज को जागरूकता के लिए काफी दिनों से संघर्षरत है। राजनीतिक एवं महासभा के अलग-अलग कार्यक्रम होने चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने  एक सवाल के जवाब में स्मरण कराते हुए कहा कि गुजरात के वडोदरा में संरक्षक विधायक धीरज लाल जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। मनहर लाल जायसवाल उस वक्त गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल के अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें भाजपा सांसद डॉ. मदन लाल जायसवाल, सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल, कांग्रेस सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल, सपा सांसद जवाहर लाल जायसवाल बैठक में मौजूद थे। सभी ने एक स्वर से कहा था कि कोई भी स्वजातीय बन्धु किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें तो दलीय भावनाओं को त्याग कर स्वजाति बन्धुओं को मदद करनी चाहिए। किसी भी जाति का नाम लिए बिना कहा कि राजनीति के मामलों में सबसे अधिक लाभ लेने वाले जातियों का अनुसरण करना चाहिए। उनके फार्मूले को अपनाता चाहिए। हम लोगों को भी अपना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने कहा कि सभी समस्याओं का एक ही उपाय है राजनीति में हिस्सेदारी चाहिए। समाज के लोगों के सहयोग करने का बैठक में समर्थन मिल रहा है। शीघ्र ही पार्टी गठन की प्रक्रिया शुरू कर दिया जायेगा। राजनैतिक दल के गठन के पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर ऐसे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंप दूंगा। दो तीन नामों पर चर्चा हो रही है जो मुझसे भी अधिक लगन से कार्य करने में सक्षम होगा।
बैठक को राष्ट्रीय महिला महासचिव तमन्ना भुवालका, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूनम गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी मीना जायसवाल, राजस्थान हर्षा जायसवाल, डा. संगम लाल जायसवाल, महासभा कोटा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जायसवाल, बिहार युवा अध्यक्ष राकेश जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेन्द्र नाथ जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 4350022311047055751

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item