भारत विकास परिषद का 10वां दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

 जौनपुर। भारत विकास परिषद का 10वां दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जहां शिव कुमार अध्यक्ष, पंकज सिंह सचिव, श्वेता अग्रहरी महिला संयोजिका, शरद साहू कोषाध्यक्ष पद की शपथ लिये। मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक सेठ एव विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपर्क ब्रह्मानंद पेसवानी, क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल,  प्रांतीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने किया। तत्पश्चात पिछले सत्र् 2022-23 में सम्पन्न हुए कार्यों का ब्योरा सचिव दिलीप जायसवाल ने प्रस्तुत किया। महिला संयोजिका बबिता जायसवाल ने महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। कोषाध्यक्ष शरद साहू ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने संस्था द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यो के लिए सभी प्रकल्प प्रमुखों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद सत्र् 23-24 के लिए काशी प्रान्त से आये प्रान्तीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव पंकज सिंह, महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरी एवं कोषाध्यक्ष शरद साहू को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाया। प्रान्तीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल ने 28 नए सदस्यों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विवेक सेठ ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित यह संस्था समाज से वंचितों असहायों एवं वनवासियों के लिये अच्छा कार्य कर रही है। जहां हमारी जरूरत होगी, हम संस्था के साथ तन, मन एवं धन से तैयार हैं। अन्त में अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने स्वीकारोक्ति भाषण में कहा कि हमारी संस्था नशा मुक्ति पर कार्य करेगी। सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण का आधार बिन्दु "सम्पर्क" ही है। परिषद के कार्यों से प्रभावित सदस्य रेनुका गुप्ता ने स्वेच्छापूर्वक नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त किया जिसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू, विक्रम गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, सर्वेश जायसवाल, ब्रहमेश शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, नारायण दास, धर्मवीर जी, शिव प्रकाश मौर्या, संदीप पांडेय, सुजीत गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, डॉ गौरव मौर्य, अतुल सिंह, ॠषि श्रीवास्तव, शैलेन्द्र निषाद, रमेश श्रीवास्तव, अवधेश गिरी, संतोष अग्रहरि, सतेंद्र अग्रहरि, संजय अस्थाना, अजय सत्या सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतुल जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक प्रभात भाटिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 4134908958205516554

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item