वीडीओ परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार

जौनपुर। वीडीओ परीक्षा में नकल कराने की योजना बना रहे एक दर्जन से अधिक आरोपियों को पुलिस ने वीआईपी इलाके जज कालोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से  27 मोबाइल, 8 ब्लू टुथ डिवाइस, 15 माइक्रो इयर बड, 14 सिम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र भिन्न छात्रों के, 2 लैपटाप, 82,860 रूपये, एक स्कार्पियो, एक वैगनआर कार व 5 मोटरसाइकिल बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों में कमलेश यादव पुत्र कुहेश यादव निवासी ग्राम सरायभादी थाना तरवा जनपद आजमगढ, राम मिलन यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, शुभम यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी सराय भादी थाना तरवा आजमगढ, किशन पुत्र तुलसी दास निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर, शैलेन्द्र यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी गोवरचोत्ता थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, स्वामीनाथ सिंह यादव पुत्र राम जनम यादव निवासी मटेहू थाना मरदह जनपद गाजीपुर, संजय यादव पुत्र पारस यादव निवासी ओडराई थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उत्पल सिंह पुत्र अरिवन्द सिंह निवासी विशुनपुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ, गोविन्द पुत्र प्यारे लाल निवासी रामपुर थाना रामपुर, निहाला सिंह पुत्र चन्द्रमौज सिंह निवासी सकरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर, 11. अभिषेक उपाध्याय पुत्र राजमनी उपाध्याय निवासी ग्राम सद्दोपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, हिमांशू मौर्या पुत्र राकेश मौर्या निवासी दरियापुर थाना फूलपुर प्रयागराज एवं अभितेष मौर्या पुत्र प्रदीप कुमार मौर्या निवासी लिलहट थाना फूलपुर प्रयागराज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामजनम यादव सर्विलांस प्रभारी, उ0नि0 मनोज सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 दिव्य प्रकाश सिंह स्वाट टीम, उ0नि0 आशुतोष गुप्ता चौकी प्रभारी टी0डी0 कालेज, उ0नि0 रोहित मिश्रा चौकी प्रभारी चौकिया धाम, हे0का0 रोशन यादव, हे0का0 तबरेज खां थाना लाइन बाजार, हे0का0 संदीप सिंह, हे0का0 औरंगजेब खां, का0 अजय कुमार, का0 भानु प्रताप, का0 आनन्द सिंह, का0 सुनील यादव, का0 अमित यादव, का0 आलोक सिंह स्वाट टीम शामिल रहे।

Related

जौनपुर 7150734028451322236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item