मोदी - योगी के परिकल्पना को किया जा रहा है साकार : जितिन प्रसाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 16688.62 लाख की 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन , शिलान्यास और लोकार्पण  कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जितिन प्रसाद  के कर कमलों से संपन्न हुआ।

 
                कैबिनेट मंत्री  के द्वारा बदलापुर, भलुआाई में श्री कृष्णा नगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। हीरावती देवी पत्नी स्व0 पब्बर यादव को 04 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया।  
                  कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं प्रदेश में  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जिसके क्रम में बदलापुर में विकास की बौछार की जा रही है पीएम और सीएम के निर्देशन में भारत का नव निर्माण हो रहा है।
                उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। श्री कृष्णा नगर फ्लाई ओवर बन जाने से आमजन को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेलवे और ओवर ब्रिज निर्माण विकास के दरवाजे खोलते हैं आने वाले समय में लोक निर्माण विभाग के द्वारा गांव में घर-घर तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई है उनपर एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सर्वेक्षण करा कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
                कैबिनेट मंत्री  ने निर्देशित किया कि बरसात के बाद 01 महीने के भीतर सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाए।
              राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य जमीन पर दिखाई पड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है अपराधी डर के मारे जेल में ही रहना पसंद कर रहे हैं। सड़क और पुल का जाल बिछ रहा है।
              राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि फ्लाई ओवर जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जो भी परियोजनाएं स्वीकृति हुई है, वह धरातल पर दिखाई पड़ रही है। मजरों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है और जो अवशेष रह गई है उन्हें भी जल्द से जल्द जोड़ दिया जाएगा।
              
                इस अवसर पर सांसद मछलीशहर बी.पी. सरोज, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुषमा पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा, सुशील तिवारी, मनोज सिंह, ब्लाक प्रमुखगण़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 5319221724365317458

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item