एनपीएस पर वोट की चोट करेगा शिक्षक कर्मचारी : सत्येंद्र राय

  जौनपुर : केराकत के छितौना स्थिति विद्यालय परिसर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ब्लॉक इकाई केराकत की कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से सूरज कन्नौजिया अध्यक्ष, विनीत यादव महामंत्री, विनय मौर्य को  कोषाध्यक्ष चुना गया। 

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ साथ वहाँ उपस्थित सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को 1 अक्टूबर को दिल्ली चलने एवं पेंशन आंदोलन में जी जान से जुटने का आवाह्न किया। विशिष्ट अतिथि डॉ वीरेन्द्र यादव ने सदस्यता अभियान को गति देने का आवाह्न किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, जिला कोषाध्यक्ष टी.यन. यादव, अध्यक्ष मड़ियाहूं अरविंद जी , अध्यक्ष सिकरारा डॉ कृपानिधि  , जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ यामिनी सिंह ने पेंशन आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अमित चौरसिया, श्याम सुंदर , वीरेंद्र चौहान,अजय सिंह , डा राजेश उपाध्याय  आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबास सरोज ने एवं संचालन राममिलन यादव ने किया।

Related

जौनपुर 7759570206586201735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item