कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनाये गए संजीव सिंह

जौनपुर। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पदभार ग्रहण करते ही कांग्रेस पार्टी प्रदेश में चुनावी मोड में आ गई है।  पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी कर दी है।  प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर दूसरी बार नियुक्त किए गए जिले के  नहोरा के रहने वाले पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं एआईसीसी सदस्य  संजीव सिंह  की नियुक्ति से जनपद के कांग्रेसियों में हर्षोल्लास का माहौल रहा।  

 इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त संजीव सिंह युवा नेता एवं प्रवक्ता के तौर पर जाने जाते हैं।  जौनपुर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह को बधाई दी और कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। 

 इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ ने कहा कि  संजीव सिंह साक्ष्यों और तथ्यों के साथ कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं , भविष्य में भी वे मौजूदा सरकार की गलत नीतियों और कमियों को उजागर करने का काम करते रहेंगे। 
 इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, तिलकधारी निषाद, प्रमोद मिश्रा, अनिल दुबे आजाद, राकेश सिंह,मुफ़्ती मेहंदी, राजकुमार गुप्ता, सरवर अहमद, सन्दीप सोनकर, शशांक राय, नेसार इलाही, अमन सिन्हा आदि मौजूद रहे। 

Related

जौनपुर 9157302405440639678

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item