समाज सेवी शोभा तिवारी का निधन

हैदराबाद। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पूर्व आईपीएस अधिकारी पं. श्रीराम तिवारी की पत्नी शोभा तिवारी (69 वर्ष )का हैदराबाद में निधन हो गया। वे अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की मार्गदर्शक मंडल की सक्रिय सदस्य थी। उनका अंतिम यात्रा 13 सितंबर दिन बुधवार को जबली हिल्स शमशानघाट पर किया जाएगा। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण, महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सीमा मिश्रा ने शोभा तिवारी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह ब्राह्मण समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने करने की शक्ति प्रदान करे। इसी क्रम में बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष विनय कुमार यादव और महामंत्री राज नारायण सिंह ने कहा की शोभा तिवारी का निधन समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।


Related

जौनपुर 2769876592845937002

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item