भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है: सपा

 

जौनपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विवेक यादव ने नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा तीसरे दिन मड़ियाहूं बाईपास से निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डां अवधनाथ पाल एंव विधायक तूफानी सरोज व श्रद्धा यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया वहीं साईकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा  कि भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है। प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती है। लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है। 

    कहा कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है और जनता का सम्मान समाजवादी पार्टी और सरकार में ही सुरक्षित है। 

    कहा कि समाजवादी सरकार ने बिजली बनाई, भाजपा ने बिजली महंगी की और लोगों को धोखा दिया। भाजपा ने मंडी नहीं बनाई। अस्पतालों में दवा नहीं है। भाजपा सरकार में उद्योग नहीं लगे। विकास कुछ हुआ नहीं अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है।कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में विकास कार्य करना नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि जनसहयोग से कुछ विकास करना चाहे तो उसकी जांच होने लगती है। अपने विपक्षियों को डराने और फर्जी केसों में फंसाने के लिए ईडी, सीबीआई पीछे लगा दी जाती है। जनता अब इस अत्याचारी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से राकेश मौर्या,नि० महासचिव अंखड प्रताप यादव, राहुल त्रिपाठी,कैलाश प्रमुख,रामू मौर्या, इशा फारुकी गौरी सोनकरगामा सोनकर राजेश यादव, आशीष घीरू,नितिन सैफई, अशोक नायक, सोनू यादव, अनुपमा पटेल, पवन यादव, संन्दीप यादव, शरद यादव,मंजूर हसन,जेपी यादव,अनील दूबे,पीसी पाल, राकेश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 8541340553146217172

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item