सत्यवीर सिंह पर दूसरी बार तो पंकज सोनकर पर पहली बार उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने सौपी प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी

जौनपुर। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने अपनी कमेटी को जारी किया, ऊर्जावान और संगठन की समझ रखने  बाले नौजवानो को जंहा एक तरफ पार्टी की ज़िम्मेदारी दि गई है वही कई पूर्व विधायक और अन्य फ्रंटल संगठनों  के मुखिया को भी अब मुख्य धारा से लाकर जोड़कर संगठन को 2024 के लिए तैयार करने का पुरजोर प्रयास किया गया है।

जौनपुर के नौजवान नेताओ को भी दुबारा ज़िम्मेदारी सौपी गई है, सत्य वीर सिंह पर पुनः पार्टी ने विश्वास जताया है तो दलित कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज सोनकर को सचिव बनाकर पार्टी दलित वोटरों पर दाँव साधने की तैयारी मे है। दोनों नेताओं के सचिव बनने की खबर से कांग्रेसियों  मे खाशा उत्साह नजर आ रहा है।

पूर्व विधायक नदीम जावेद, देवब्रत मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, इंद्रभुवन सिंह, अतुल सिंह, राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र  सिंह बाबा, राकेश सिंह डब्बू, प्रमोद सिंह, विकास तिवारी, देवेंद्र मिश्रा बबलू, राकेश मिश्रा मंगला गुरु , महमूद अंसारी, राजेश गौतम, आरसी पांडे शैलेंद्र सिंह राजू, सत्य प्रकाश दुबे, सभासद शाहनवाज, विशाल सिंह हुकुम, सज्जू सिंह ,अंकित पाल, रोहित यादव, नवनीत सोनकर आदि लोगों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 4759672200678788366

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item