आराधना बनीं अटेवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

सरायख्वाजा, जौनपुर। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में आयोजित बैठक में अटेवा करंजाकला ब्लॉक इकाई गठन हुआ। जिसमे में आराधना चौहान को महिला विंग का अध्यक्ष, प्रतिमा यादव को महामंत्री तथा अपर्णा वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा पूनम जायसवाल, कंचन पाल, उपमा मौर्या एवं फूलकली यादव को उपाध्यक्ष, अंजना गुप्ता को कोषाध्यक्ष, करिश्मा यादव, शिप्रा एवं कादंबरी कुशवाहा को संगठन मंत्री, लकी बरनवाल एवं बबिता चौबे को प्रवक्ता, सरिता सिंह, अंजु यादव, साधना कुमारी, नीरज उपाध्याय, फराह दिवा, कुसुम द्विवेदी, पारुल, वर्तिका, हीना रिजवी एवं आशा मौर्य को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय एवं  विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सुभाष चन्द्र यादव तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने सभी पेंशन विहीन साथियों को पेंशन आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिये आवाह्न किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला विंग की जिलाध्यक्ष यामिनी सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष टीएन यादव, जिला संयोजक अरविंद यादव, जिला प्रवक्ता विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, जिला संगठन मंत्री संदीप यादव, ब्रह्मशील यादव, अरविंद यादव, मनीष यादव, कृपानिधि यादव, लालचंद यादव, कृष्ण कुमार गुप्त, आनंद स्वरूप आदि मौजूद रहे। संयोजन चंदन सिंह, अध्यक्षता जगदीश यादव एवं संचालन महामंत्री इन्दु प्रकाश व संदीप चौधरी ने किया।

Related

जौनपुर 2209413741503489398

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item