डॉ. जेबी सिंह के आवास पर चढ़कर बदमाशों ने की फायरिंग

 जौनपुर: केराकत नगर के जाने माने चिकित्सक दंपति डा. जेबी और डा. रंजीता सिंह के आवास पर बीती रात चार से पांच बदमाशों ने पहुंचकर फायरिंग की। घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। दंपति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। 

केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायबीरू मोहल्ले में डॉक्टर जितेन्द्र बहादुर सिंह और डॉक्टर रंजीता सिंह का रेलवे स्टेशन रोड पर दो मंजिला मकान है। नीचे की मंजिल गेस्ट हाउस के लिए किराए पर दिया गया है। जबकि ऊपर की मंजिल पर डॉक्टर दंपति का आवास है।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो बाइक से चार से पांच बदमाश मकान पर पहुंचे और डॉक्टर के आवास का दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाश बाहर निकल गए और ईंट पत्थर लेकर दरवाजा और खिड़की पर फेंकने लगे। उन्होंने सीसी टीवी कैमरे को भी तोड़ने का प्रयास किया।

पत्थर लगने से आवास के खिड़की और दरवाजे का शीशा टूट गया। इतने में डॉक्टर का पालतू कुत्ता भौंकते हुए बाहर निकल गया जिसके बाद बदमाश गाली देते और फायरिंग करते हुए भाग गए। डॉक्टर जेबी सिंह ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी।

कोतवाल रामजनम यादव ने  मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना से डॉक्टर दंपति डरा हुआ है। डा रंजीता सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

Related

जौनपुर 9199336079331358986

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item