जगदम्बा प्रसाद अध्यक्ष व वेद प्रकाश श्रीवास्तव महामंत्री निर्वाचित

चार पदों पर हुआ था मतदान, शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

मछलीशहर, जौनपुर। अधिवक्ता समिति के पदाधिकारियों के 4 पदों पर हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जगदम्बा प्रसाद मिश्र व महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित किये गये।
अध्यक्ष पद पर जगदम्बा प्रसाद मिश्र को 119 मत, हुबेदार पटेल को 91 मत व बृजेश श्रीवास्तव को 59 मत मिले। महामंत्री पद पर वेद प्रकाश श्रीवास्तव को 142 मत, नंद लाल यादव को 90 मत, शिव प्रसाद मौर्य को 36 मत मिले। उपाध्यक्ष 2 पद 10 वर्ष से अधिक अनुभव के लिए रतन लाल गुप्ता 173 व राजेश कुमार 108 मत पाकर विजई हुए जबकि जितेंद्र प्रसाद यादव को मात्र 101 मत मिले। उपाध्यक्ष एक पद 10 वर्ष से कम अनुभव के लिए उदय प्रताप यादव 172 मत पाकर निर्वाचित हुए व संदीप श्रीवास्तव को मात्र 91 मत मिला जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र यादव, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर संदीप सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए कुंवर बहादुर, आय व्यय निरीक्षक के लिए धर्म प्रकाश दूबे, सदस्य कार्यकारिणी 6 पद पर 15 वर्ष से कम अनुभव के लिए अनुपम यादव, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सरोज, शिव कुमार, मनोज पाल, राम प्रसाद चुने गये।
साथ ही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष अनुभव से अधिक 6 पद के लिए अजय यादव का निर्विरोध निर्वाचित हुए। कुल 286 मतदाताओं में 269 मतदाताओं ने मतदान किया था। एल्डर्स कमेटी (चुनाव अधिकारी) दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक श्रीवास्तव, राम आसरे द्विवेदी, इंदू प्रकाश सिंह, भरत लाल यादव, बाबू राम, भारत सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य की उपस्थिति में मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ।

Related

जौनपुर 8664243738459266693

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item