योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए : जिलाधिकारी

 जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

                तहसील सभागार में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा, उप जिलाधिकारी केराकत नेहा मिश्रा तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने आमजनमानस की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनने के उपरांत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
  ग्राम पंचायत हटवां के निवासी योगेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तालाब कब्जे की शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समझ प्रस्तुत की जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी केराकत को राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच हेतु निर्देशित किया।
                मंजु देवी ने राशन कार्ड न होने की शिकायत जिलाधिकारी से की, जिसपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि जांच करे और पात्र होने की दशा मे राशन कार्ड जारी करें।  
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि राजस्व के मामलों के निस्तारण मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे। भूमि विवाद के मामलों में पुलिस की सहायता लेकर निस्तारण कराए। समाधान दिवस में प्राप्त 222 प्रार्थना पत्रों में से 26 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व की कुल 136, विकास की 17, पुलिस की 37 व अन्य विभाग की कुल 32 शिकायत प्राप्त हुई।
                     जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है और मौके पर निस्तारण नही हो सका है, सम्बन्धित अधिकारीगण मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये।                                               
                   इस अवसर पर मुख्य चिकित्सधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, एसओसी वीके वर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related

जौनपुर 7766707053637654374

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item