दर्जनों लोगों ने महासभा की सदस्यता किया ग्रहण

 

जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज जौनपुर इकाई द्वारा एक होटल में आयोजित सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने महासभा की सदस्यता ग्रहण किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया संचालन जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। 

मुख्य अतिथि कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आज राजनीतिक क्षेत्र में कायस्थों को आगे आना चाहिए व स्वामी विवेकानंद जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के अखंड भारत के सपनो को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए कायस्थ समाज हमेशा देशहित में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी निभाएगी।संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन जौनपुर का सबसे मजबूत संगठन बनता जा रहा है और निस्वार्थ भाव से लोगो को जोड़ने का कार्य कर रहा है।आर टी ओ आर आई अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को हर वर्गों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा महासभा को मजबूत करने के लिए देशभर में अभियान चल रहा है।राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि समाज के कार्य में स्वार्थ नहीं होना चाहिए निस्वार्थ भाव से कार्य होना चाहिए।राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, राष्ट्रीय सचिव अरुण श्रीवास्तव चुन्नू ने कहा कि संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा। सदस्यता ग्रहण के बाद जिनको जिम्मेदारी सौंपी गई उसमे प्रमुख रूप से राकेश श्रीवास्तव* साधु* को राष्ट्रीय सचिव,,राकेश कुमार श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश श्रीवास्तव फूफा प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेश अस्थाना प्रदेश उपाध्यक्ष ,विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार प्रदेश प्रवक्ता, अनुपम श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, चन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, गिरिजेश श्रीवास्तव प्रदेश सह संगठन मंत्री, डॉ संजय श्रीवास्तव प्रदेश संयोजक/प्रदेश प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, अजय वर्मा अज्जू प्रदेश सचिव, आतिश श्रीवास्तव प्रदेश सह संगठन मंत्री, संतोष कुमार श्रीवास्तव बी आर पी प्रदेश सह संगठन मंत्री, अंकित श्रीवास्तव प्रदेश मीडिया प्रभारी, अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट जिला महासचिव, राकेश श्रीवास्तव पांडेयपुर जिला उपाध्यक्ष, अतुल श्रीवास्तव ऑडिटर सिविल कोर्ट अधिवक्ता संघ को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, विनय श्रीवास्तव नगर पालिका जिला उपाध्यक्ष, नवीन श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार जिला उपाध्यक्ष/जिला मीडिया प्रभारी, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, शिव शंकर श्रीवास्तव ऑडिटर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ को जिला उपाध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, संतोष निगम जिला उपाध्यक्ष,जय कृष्ण लाल गोरख श्रीवास्तव एडवोकेट जिला सचिव, अरुण वर्मा एडवोकेट जिला सचिव,संजीव श्रीवास्तव राजू जिला उपाध्यक्ष, अमर श्रीवास्तव ओलंदगंज जिला संगठन मंत्री, रुद्र प्रताप सिंह आर पी चांदमारी जिला सचिव, अनीश श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष,सौरभ श्रीवास्तव तारापुर कॉलोनी को जिला सचिव ,अमित श्रीवास्तव भंडारी जिला उपाध्यक्ष,आशीष श्रीवास्तव नगर पालिका जिला सचिव,  व तहसील अध्यक्ष के रूप में शाहगंज तहसील अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, मछली शहर तहसील अध्यक्ष सचिन सिन्हा, बदलापुर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव बने वही युवा शाखा में गौरव श्रीवास्तव राजा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, आर्यन श्रीवास्तव युवा जिला सचिव विभव सिन्हा युवा प्रदेश सचिव, अभिषेक श्रीवास्तव जिक्की युवा प्रदेश उपाध्यक्ष,अनिल श्रीवास्तव युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रतीक श्रीवास्तव मछली शहर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुज श्रीवास्तव मुगरा युवा प्रदेश सचिव आलोक श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, बनाये गए वही विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत पंकज श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय सचिव गाजीपुर से अरुण श्रीवास्तव चुनु जी, गाजीपुर जिलाध्यक्ष विभोर कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अनुराग श्रीवास्तव गाजीपुर प्रदेश सचिव, केशव प्रसाद श्रीवास्तव गाजीपुर, संरक्षक दयाशंकर निगम जी, राजेंद्र श्रीवास्तव, उमाकान्त श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2372568533703632719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item