घर से भागे प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

जौनपुर। घर से भागे प्रेमी युगल के दोनो पक्षो के परिजनों ने आपस में सुलह समझौता करके मंदिर परिसर में दोनो कह शादी करा दी। इस दरम्यान भारी संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे तथा अपने मोबाईल में तस्वीर में भी खीची। लड़का लड़की दोनो आपस में करीबी रिश्तेदार भी है। 

मिली जानकारी के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के मुडैला गांव के निवासी कैलाश सोनकर व लाइनबाजार थाना क्षेत्र के भूपतिपट्टी गांव के निवासी लालचंद्र सोनकर आपस में करीबी रिश्तेदार है। कैलाश के पुत्र ज्ञानंचद्र सोनकर लालचंद्र की लड़की आपस में प्यार करते थे। दोनो घर से भाग गये। लालचंद्र ने लाइनबाजार थाने में बीते 21 दिसम्बर को अपनी बेटी बहला फुसलाकर भाग ले जाने की तहरीर दिया। इस भनक लगते ही युवक युवती थाने पर हाजिर हो गये। दोनो के परिवार वालों को बुलाया गया। दोनो पक्षो की लिखित रजामंदी पर थाने की पास स्थित मंदिर शादी करा दिया गया। यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Related

जौनपुर 1055677439210609741

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item