शाहगंज में निकाली गयी अक्षत पूजित कलश शोभायात्रा

शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत हल्दी युक्त अक्षत कलश पूजन भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समिति विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा समेत आम रामभक्त जनमानस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर के पक्का पोखरा स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर से प्रारंभ हुआ। नगर भ्रमण करते नई आबादी मोहल्ला स्थित बरई पोखरा पर पहुंचा। शोभायात्रा के आगे आगे राष्ट्रीय ध्वज, धर्म ध्वजा, ढ़ोल नगाड़े, डीजे, बैंड़ पार्टी एवं डमरु की धून पर जय श्रीराम की भक्ति में रामभक्त नाचते गाते चलते रहे।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष रचना सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, बिट्टू किन्नर, प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति के नगर संयोजक रुपेश जायसवाल, मनोज पाण्डेय, सुशील सेठ बागी, सचिव संजय गुप्त, देवेश चन्द्र जायसवाल, हर्ष चन्द्र जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह, बलदाऊ सेठ, अनिल मोदनवाल, दिनेशकांत यादव, सुनील अग्रहरि, संदीप जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, गिरधारी लाल, भोनू अग्रहरि, श्रवण अग्रहरि, महेश लालवानी, प्रशान्त अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, मातृशक्ति नीरजा सेठ, रीता जायसवाल, अनुपमा अग्रहरि, नीलम अग्रहरि, कुसुम जायसवाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

जौनपुर 5599750913857356613

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item