अवैध वसूली के चक्कर में टोल प्लाजा कर्मियों की हुई पिटाई

जलालपुर। जौनपुर मुख्यालय पर  दवा लेने जा रहे मरीज की वाहन को रोक कर अवैध वसूली के चक्कर में टोल प्लाजा कर्मियों की जमकर पिटाई हो गई। अचानक हुए मारपीट से वहां भगदड़ मच गया और ग्रामीणों का गुस्सा देखकर कई टोल  कर्मी वहां से भाग निकले। 

मारपीट का वीडियो भी  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस तीन टोल प्लाजा कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर  मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

लोहगाजर  गांव निवासी दीपक गिरी  एक बोलेरो गाड़ी से घर की  एक बीमार महिला को  दवा  दिलवाने जौनपुर मुख्यालय पर जा रहें थे कि हौज टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले उनकी वाहन वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राज्य मार्ग से उतर कर  एक लिंक मार्ग पर जाने लगा। आरोप है कि  लिंक मार्ग पर पहले से मौजूद टोल प्लाजा के कुछ कर्मचारी दबंगई के बल पर वाहन को रोक कर उनसे जबरन टोल टैक्स मांगने लगें आरोप यह भी उनके साथ दुर्व्यवहार के साथ मारपीट भी किया गया। पीड़ित का कहना था कि गांव के लिंक मार्ग से जाने का कोई टोल टैक्स नहीं लगता परंतु टोल टैक्स कर्मी गुंडागर्दी के बल पर जबरन टोल टैक्स का वसूली करना चाह रहे थे और  वाहन  को आगे नहीं जाने दे रहें थे। 

पीड़ित  द्वारा इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी गई जिसके बाद आनन -फानन काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गयें और टोल कर्मियों को जमकर पीटना शुरू किया। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर वहां मौजूद कई टोलकर्मी मौके से भाग निकले। टोल प्लाजा कर्मियों के साथ हुई मारपीट की पुष्टि टोल प्लाजा प्रबंधक संतोष सिंह ने किया है। 

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर राज सिंह, गोलू सिंह ,संजय पांडे तीन टोल कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Related

जौनपुर 1821631752675982814

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item