गणतंत्र दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 

जौनपुर। जनपद में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर पूरी आन बान और शान से तिरंगा फहराया गया। जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसी कड़ी में वाजिदपुर दक्षिणी में ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार जायसवाल ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों के अथक परिश्रम एवं संघर्ष के पश्चात् हमें आजादी मिली। आजादी मिलने के बाद आज के ही देश में संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के प्राविधानों के तहत हम सभी कर्तव्य पर अग्रसर हैं। हमें अपनी आजादी को अक्षुण्ण रखते हुए संविधान की रक्षा एवं महापुरुषों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेना है। इस मौके पर अपना दल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल,सभासद अनिल यादव, सुरेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुधीर जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related

डाक्टर 3481686278753193503

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item