भाजपा सरकार है सामाजिक न्याय विरोधी: विवेक रंजन


- पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार की गिनाईं कमियां 

- पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत केराकत विधानसभा  मुफ्तीगंज मामपुर लठ्ठेपुर और विक्रमपुर  ग्राम पंचायत में जन पंचायत का आयोजन हुआ 

जौनपुर (मुफ्तीगंज) समाजवादी पार्टी ने पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत केराकत विधानसभा  मुफ्तीगंज मामपुर लठ्ठेपुर और विक्रमपुर  ग्राम पंचायत में जन पंचायत लगाई। लोगों को सपा सरकार की उपलब्धियां एवं भाजपा की कमियां बताई गईं।
बुधवार को मामपुर लठ्ठेपुर में आयोजित पीडीए जन पंचायत को सम्बोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय विरोधी है। भाजपा पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है।
   सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा जब तक गैर बराबरी खत्म नहीं होगी तो सबका साथ कैसे होगा? यह बजट केवल 10 प्रतिशत सम्पन्न लोगों के लिए बना है। 90 प्रतिशत लोगों के लिए जो पीडीए है, यह बजट नहीं है। इस बजट से गैर बराबरी बढ़ेगी, अमीर-गरीब के बीच दूरी बढ़ेगी।
    विवेक रंजन ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकारें हैं। इन्हें हिसाब किताब देना चाहिए कि दिल्ली के 10 साल और उत्तर प्रदेश के 7 साल का।  दोनों जगह नेतृत्व नहीं बदला है। अभी भी सड़कों पर गड्ढ़े नहीं भरे गए हैं लेकिन भारी बजट खर्च हो गया है। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं और किसान की आय दोगुनी नहीं हुई।
    सपा के प्रदेश सचिव ने कहा कि सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। सबसे ज्यादा जो पीड़ित, दुःखी या जिसके साथ अन्याय हो रहा है, भेदभाव हो रहा है, वहीं 90 प्रतिशत पीडीए है जिसको थानों में न रिपोर्ट लिखी जा रही और न कोई सुनवाई हो रही है। 
विवेक रंजन यादव ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करते है, इस उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूंइंग बिजनेस नहीं, ईज ऑफ डूइंग क्राइम, करप्शन चल रहा है। ईज ऑफ डूइंग चीटिंग चल रही है। 
   पीडीए जन पंचायत की  अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान व  संचालन पवन मंडल ने किया। 
पीडीए जन पंचायत को  सत्यनारायण, भगवती चंद सरोज, ऋषि यादव संतोष यादव, गुड्डू चौहान, हरिश्चंद्र, प्रभाकर, हवलदार चौधरी, सुरेश यादव आदि लोग ने संबोधित किये।

Related

जौनपुर 5713076100400872311

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item