डीएम ने लाइलाज बने सरकारी अस्पतालों का सेहत सुधारने का शुरू किया प्रयास

 जौनपुर। डीएम ने जिले कमान सम्भालने के बाद एक्शन मोड में आ गए है। उन्होंने सबसे पहले लाइलाज बन चुके सरकारी अस्पतालों की सेहत सुधारने का प्रयास शुरू किया है। बीमार अस्पतालों का खुद इलाज करने के साथ ही जिले के सभी एसडीएम को अपने अपने इलाके के चिकत्सालयों स्थिति काबू करने का निर्देश दिया है। 

             जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ का फरमान मिलते ही गुरुवार की देर शाम सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदारों के द्वारा अपने अपने तहसील के अंर्तगत आने वाले सभी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
            निरीक्षण के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के द्वारा सुनिश्चित कराया गया कि आम जनमानस को ससमय आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा सुलभ रूप से मिल सकें। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं, दवाओ की उपलब्धता सहित समस्त स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते हुए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
           उपजिलाधिकारी केराकत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक नहीं पाई गई ,  उन्होंने तत्काल व्यवस्था ठीक कराकर अवगत कराने के निर्देश दिया ।अन्य जगहों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
           शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी  का स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का अच्छे से इलाज किया जाए। स्वास्थ्य केंन्द्र पर आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाए और एन्टी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध रहे। सभी केंद्र पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमित अंतराल पर बेडशीट बदल दी जाएं।स्वास्थ्य केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हो जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
          

Related

जौनपुर 7628021111596787287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item